Wednesday, October 21st, 2026

अजहरुद्दीन ने महज 37 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

  मुंबई
    
            
केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी की. उनकी धुआंधार शतकीय पारी (नाबाद 137 रन) से मुंबई को हार मिली. 26 साल के इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक ठोक दिया. अजहरुद्दीन ने धवल कुलकर्णी जैसे तेज गेंदबाज की अगुआई में उतरी मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में महज 37 गेंदों में शतक पूरा किया.

अजहरुद्दीन महज 5 गेंदों से ऋषभ पंत (32 गेंदों में शतक) के रिकॉर्ड से चूक गए. रोहित शर्मा (35 गेंदों में शतक) के बाद यह भारतीय बल्लेबाज का तीसरा संयुक्त सबसे तेज टी20 शतक रहा. यूसुफ पठान भी 37 गेंदों में शतक जमा चुके हैं.

 

#अजहरुद्दीन

Source : Agency

पाठको की राय